इस ऐड के लिए मिला था 10 करोड़ का ऑफर, शिल्पा शेट्टी ने ठुकराया

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। यहीं वजह की वो अपने आस पास के लोगों को भी फिट रहने की सलाह देती हैं। वे कभी भी ऐसे किसी प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करती, जिससे शरीर को नुकसान हो। न ही वे कोई ऐसा विज्ञापन करती हैं जिससे लोगो तक गलत संदेश जाए। शायद इसी लिए हालही में शिल्पा ने एक 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया।  खबरों की माने तो एक आयुर्वेदिक कंपनी ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी को एक स्लिमिंग पिल के एड के लिए 10 करोड़ रुपये

Written By :

admin

Updated

August 17, 2019

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। यहीं वजह की वो अपने आस पास के लोगों को भी फिट रहने की सलाह देती हैं।

वे कभी भी ऐसे किसी प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करती, जिससे शरीर को नुकसान हो। न ही वे कोई ऐसा विज्ञापन करती हैं जिससे लोगो तक गलत संदेश जाए। शायद इसी लिए हालही में शिल्पा ने एक 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया। 

खबरों की माने तो एक आयुर्वेदिक कंपनी ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी को एक स्लिमिंग पिल के एड के लिए 10 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। एक्ट्रेस ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया। 

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने इस का बात खुलासा किया। शिल्‍पा का मानना है कि सेहत के लिए सही डाइट और वर्कआउट काफी है। पतले होने की दवाइयां नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Image result for शिल्‍पा शेट्टी ने ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर

उल्लेखनीय है कि श‍िल्‍पा बॉलीवुड की सबसे फ‍िट अदाकारा हैं। फ‍िटनेस के मामले में वह नई हीरोइनों को भी मात देती हैं। इस उम्र में भी वह एक दम जवां दिखाई देती हैं। खुद को फ‍िट रखने के लिए शिल्‍पा घंटों योगा करती हैं।