10 रुपए में बिक रही थी साड़ियां, देखते ही देखते शोरूम पर टूट पड़ी महिलाएं

न्यूज़ डेस्क– महिलाओं के लिए अक्सर कहा जाता है कि वे शॉपिंग की दीवानी होती हैं। तेलंगाना में ये बात सौ फीसदी सच होते तब दिखाई दी जब एक मॉल में खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।     दरअसल तेलंगाना के सीएमआर मॉल में साड़ी खरीदने को लेकर महिलाओं में ऐसी अफरातफरी मची मानो उन्हें खजाना मिल गया हो। मॉल में साड़ियों पर एक खास ऑफर लगा था। ये बेहद सस्ती यानी 10 रुपये में बांटी जा रही थीं। इसकी खबर मिलते ही लगभग 400 महिलाएं शोरूम में उमड़ पड़ीं और साड़ी खरीदने को लेकर अफरातफरी मच गई। भीड़

Written By :

admin

Updated

February 21, 2019

न्यूज़ डेस्क– महिलाओं के लिए अक्सर कहा जाता है कि वे शॉपिंग की दीवानी होती हैं। तेलंगाना में ये बात सौ फीसदी सच होते तब दिखाई दी जब एक मॉल में खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।    

दरअसल तेलंगाना के सीएमआर मॉल में साड़ी खरीदने को लेकर महिलाओं में ऐसी अफरातफरी मची मानो उन्हें खजाना मिल गया हो। मॉल में साड़ियों पर एक खास ऑफर लगा था। ये बेहद सस्ती यानी 10 रुपये में बांटी जा रही थीं। इसकी खबर मिलते ही लगभग 400 महिलाएं शोरूम में उमड़ पड़ीं और साड़ी खरीदने को लेकर अफरातफरी मच गई। भीड़ ऐसी हुई कि लोग एक दूसरे पर गिरते दिखे। किसी ने शटर तोड़ दिया को कोई साड़ी खरीदने को टेबिल पर चढ़ गया। हालांकि इस दौरान कई चोरियां भी हुईं। इतनी बड़ी छूट की वजह अभी तक मालूम नहीं हुई है।

मॉल में साड़ियों को लेकर हुई इस अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को शेयर करने वाली ऋषिका सदम ने लिखा है कि – ‘सिद्दीपेट के सीएमआर शोरूम में भगदड़। स्टोर में 10 रुपये की एक साड़ी का ऑफर था। भीड़ ने शटर तोड़ दिया। लगभग 15 लोग घायल हुए और एक महिला की सोने की चेन भी गले से चोरी हो गई।’ वीडियो में महिलाएं साड़ियां खरीदकर भागती दिख रही हैं।