कानपुरः बेडरूम में रक्तरंजित पड़ा मिला प्रापर्टी डीलर का शव, मचा हड़कंप

कानपुर–कानपुर में लूट, हत्या, चोरी जैसी बड़ी घटनाओं में कानपुर पुलिस अपराध मुक्त कानपुर कतार में पीछे दिख रही है । ताजा मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रमन बिहार कॉलोनी का है।  जहां प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह की निर्मम हत्या कर दी गयी है वो अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि प्रहलाद की पत्नी प्रिया प्यारी (48) रिश्तेदार के घर तेरहवीं में गईं थीं। घर पर प्रहलाद सिंह अकेले थे। सुबह प्रहलाद का शव बेडरूम के अंदर रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। कमरे के अंदर अलमारी का ताला टूटा था। परिजनों का कहना

Written By :

admin

Updated

May 9, 2019

कानपुर–कानपुर में लूट, हत्या, चोरी जैसी बड़ी घटनाओं में कानपुर पुलिस अपराध मुक्त कानपुर कतार में पीछे दिख रही है । ताजा मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रमन बिहार कॉलोनी का है। 

जहां प्रापर्टी डीलर प्रहलाद सिंह की निर्मम हत्या कर दी गयी है वो अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि प्रहलाद की पत्नी प्रिया प्यारी (48) रिश्तेदार के घर तेरहवीं में गईं थीं। घर पर प्रहलाद सिंह अकेले थे। सुबह प्रहलाद का शव बेडरूम के अंदर रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। कमरे के अंदर अलमारी का ताला टूटा था। परिजनों का कहना है कि ज्वैलरी, नकदी और आवश्यक कागजात गायब हैं। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

मौके पर पहुंचे SSP अनंत देव त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रापर्टी को लेकर परिवार के कुछ लोगों से विवाद था। श्री तिवारी ने कहा कि कई बिन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। 

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)