सपा-बसपा गठबंधन में शामिल हुआ रालोद,हुआ सीटों का बटवारा

लखनऊ — सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने की औपचारिक घोषणा हो गई है। रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका एलान जयंत चौधरी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंगलवार को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में हुआ। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं रालोद कार्यकर्ताओं से उम्मीद करता हूं कि वो गठबंधन के चुने हुए प्रत्याशी को जिताने के लिए जुट जाएं।बता दें कि रालोद मथुरा, बागपत व मुजफ्फरनगर सीटों पर चुनाव

Written By :

admin

Updated

March 6, 2019

लखनऊ — सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने की औपचारिक घोषणा हो गई है। रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका एलान जयंत चौधरी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंगलवार को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में हुआ।

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश की सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं रालोद कार्यकर्ताओं से उम्मीद करता हूं कि वो गठबंधन के चुने हुए प्रत्याशी को जिताने के लिए जुट जाएं।बता दें कि रालोद मथुरा, बागपत व मुजफ्फरनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा को हराने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस सहित कई पार्टियां गठबंधन में शामिल हो रही हैं। कांग्रेस पहले से ही हमारे साथ गठबंधन में शामिल है। कांग्रेस के लिए अमेठी व रायबरेली की दो सीटें छोड़ी गई हैं।