रिश्तेदार ने दोस्तों संग मिलकर किशोरी का किया गैंगरेप, मचा हड़कंप

देश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक किशोरी के साथ रिश्तेदार ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। शादी में आई थी किशोरी: पुलिस के मुताबिक यह घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता वसइया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ग्वालियर से अपने रिश्तेदार के यहां शादी में

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 11, 2021

देश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक किशोरी के साथ रिश्तेदार ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

शादी में आई थी किशोरी:

पुलिस के मुताबिक यह घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता वसइया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ग्वालियर से अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आई थी। उसके बाद आरोपी ने किशोरी को अपने गांव ले गया जहां पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।

घर पहुंचकर किशोरी ने बताई आपबीती:

शादी समारोह के बाद जब किशोरी अपने घर पहुंची तो उसने माता-पिता को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि रिश्तेदार ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी के माता पिता उसको लेकर माता बसइया पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)