रणजीत बच्चन हत्याकांड का खुलासा, दूसरी पत्नी ने ही रची हत्या की साजिश

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में हुए विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्मृति रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी है। स्मृति और रणजीत के तलाक का मामला सुलझ नहीं रहा था। स्मृति ने इसी बात को लेकर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

Written By :

SK Sharma

Updated

February 6, 2020

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में हुए विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्मृति रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी है। स्मृति और रणजीत के तलाक का मामला सुलझ नहीं रहा था। स्मृति ने इसी बात को लेकर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।

पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल स्मृति श्रीवास्तव, दीपेंद्र और संजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वारदात को अंजाम देने वाला शूटर जीतेंद्र फरार है।

इस मामले का खुलासा करते हुए लखनऊ पुलिस ने बताया कि रणजीत की दूसरी पत्नी स्मृति उससे परेशान थी। दोनों अलग हो चुके थे। लेकिन उनके बीच तलाक का मामला कोर्ट में होने के बावजूद सुलझ नहीं रहा था। तभी उसने यह साजिश रची। बता दें कि बीते रविवार को लखनऊ में रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रणजीत मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।घटना के दौरान रणजीत के साथ मौजूद उनके मौसेरे भाई आदित्य को भी गोलियां लगीं थीं।

ऐसे पकड़ में आया शूटर

दरअसल हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद भूपेद्र ट्रेन से मुंबई भाग गया। वहां जाने के बाद वह लगातार लोकेशन बदलता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस की टीम भी सूचना पर मुंबई पहुंची और खोजबीन के बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दीपेंद्र से पूछताछ की और उसके आधार पर दो अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया।