राजमहल के नौकर की हत्या,जंगल मे मिला शव 

बहराइच — बेड़नापुर राजमहल के नौकर बुधवार दोपहर को अचानक गायब हो गया था। उसकी खोजबीन चल रही थी। तभी महल के पीछे स्थित जंगल में गुरुवार दोपहर उसका शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया है। नौकर के चेहरे पर चोट के निशान हैं। वहीं मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमारी देविना सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर शव को देखा है।  कोतवाली देहात थाना

Written By :

admin

Updated

April 5, 2019

बहराइच — बेड़नापुर राजमहल के नौकर बुधवार दोपहर को अचानक गायब हो गया था। उसकी खोजबीन चल रही थी। तभी महल के पीछे स्थित जंगल में गुरुवार दोपहर उसका शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया है। नौकर के चेहरे पर चोट के निशान हैं। वहीं मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमारी देविना सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर शव को देखा है। 

कोतवाली देहात थाना अंतर्गत टेपरा चाईनपुरवा निवासी केशवराम (41) पुत्र बद्री प्रसाद लगभग 10 साल से बेड़नापुर राजमहल में नौकर था। वह राजमहल की देखभाल करता था। इसके अलावा बाहर के कार्यों को भी देखा करता था। बुधवार की दोपहर अचानक वह राजमहल सेगायब हो गया। उसके गायब होने पर महल में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिला। परिवार के लोग उसकी तलाश में महल भी पहुंचे।

गुरुवार की दोपहर में कुछ लोगों ने राजमहल के पीछे स्थित जंगल में नौकर केशवराम का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। राजकुमारी देविना सिंह भी मौके पर गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज केदार राम और प्रभारी निरीक्षक एके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रयंबकनाथ दूबे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। केशवराम के चेहरे पर चोट के निशान थे। 

वहीं मुंह, नाक और कान से खून भी निकल रहा था। उसकी पैंट खुली हुई थी। जबकि चप्पल पास में ही पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ टीएन दूबे ने बताया कि पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)