बुलंदशहर में प्यार करने की सज़ा….’सज़ा-ए-मौत’ !

बुलंदशहर– बुलंदशहर जिले के आहार थाना क्षेत्र में मानवीयता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑनर किलिंग के चलते किशोरी की हत्याकर शव को जलाने का मामला सामने आया है। अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहारपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग के चलते उसी के दादा ने दो साथियों के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाया और उसके शव को गंगा किनारे ले जाकर एक खेत में जला दिया। घटना के साक्ष्य खत्म करने के लिए दोनों ही आरोपियों ने राख को भी गंगा में बहा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों

Written By :

admin

Updated

April 30, 2019

बुलंदशहर– बुलंदशहर जिले के आहार थाना क्षेत्र में मानवीयता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑनर किलिंग के चलते किशोरी की हत्याकर शव को जलाने का मामला सामने आया है।

अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहारपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग के चलते उसी के दादा ने दो साथियों के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाया और उसके शव को गंगा किनारे ले जाकर एक खेत में जला दिया। घटना के साक्ष्य खत्म करने के लिए दोनों ही आरोपियों ने राख को भी गंगा में बहा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बता दें नाबलिग मृतका 23 अप्रैल को प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। युवती के मिलने पर आरोपी दादा पुलिस को जानकारी दिए बग़ैर मृतका को घर ले गया था । पुलिस ने मृतका के दादा सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की माँ द्वारा थाने में दी गई तहरीर के बाद घटना का खुलासा हो सका ।