सत्ता की हनक: सड़कों पर की जनसभा,घंटों जाम रहा हाईवे

बस्ती–भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता की हनक दिखाते हुए सड़कों पर जनसभा की जिससे एनएच 28 गोरखपुर -लखनऊ मार्ग जाम रहा। इस दौरान जनता परेशान रही। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश बस्ती में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  जोरदार स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा सपा बसपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हुए हैं । गेस्ट हाउस कांड में बहन जी ने कसम खाई थी कि हम सपा के साथ नहीं जाएंगे । पूरी तरह विपक्ष बैचारिक दरिद्रता का शिकार है। पूरे प्रदेश की जनता जान

Written By :

admin

Updated

March 6, 2018

बस्ती–भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता की हनक दिखाते हुए सड़कों पर जनसभा की जिससे एनएच 28 गोरखपुर -लखनऊ मार्ग जाम रहा। इस दौरान जनता परेशान रही।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश बस्ती में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  जोरदार स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा सपा बसपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हुए हैं । गेस्ट हाउस कांड में बहन जी ने कसम खाई थी कि हम सपा के साथ नहीं जाएंगे । पूरी तरह विपक्ष बैचारिक दरिद्रता का शिकार है। पूरे प्रदेश की जनता जान रही है कि BJP सरकार के खिलाफ सपा बसपा इकट्ठा हुए हैं।

दोनों उपचुनाव में BJP भारी मतों से चुनाव जीतेगी और 2019 में 80सीटे जीत कर फिर केंद्र में सरकार बनाएगी । उत्तर प्रदेश बदल रहा है ।पिछली सरकार ने ठेका हो या विकास कार्यों में कमीशनखोरी तेजी से चल रही थी , लेकिन इस सरकार में विकास के नाम पर कुछ भी कमीशन नहीं चल रहा है।

(रिपोर्ट-अमृतलाल ,बस्ती)