नागरिकता बिल के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

बहराइच–केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाये जा रहे नागरिकता बिल के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान सभी ने बिल की कॉपी को फाड़ते हुये उसमें आग लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । नागरिकता बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज नगर के पीपल तिराहे पर स्थित कांग्रेस भवन पर एकत्र हुये जिसके बाद सभी ने जुलूस निकाल कर बिल व केंद्र की भाजपा सरकार व गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते बिल की सांकेतिक प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की स्थानीय पुलिस के धक्का

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 11, 2019

बहराइच–केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाये जा रहे नागरिकता बिल के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान सभी ने बिल की कॉपी को फाड़ते हुये उसमें आग लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

नागरिकता बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज नगर के पीपल तिराहे पर स्थित कांग्रेस भवन पर एकत्र हुये जिसके बाद सभी ने जुलूस निकाल कर बिल व केंद्र की भाजपा सरकार व गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते बिल की सांकेतिक प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की स्थानीय पुलिस के धक्का मुक्की भी हुई । प्रदर्शन में कांग्रेस नेता महफूज अहमद , अमरनाथ शुक्ला , शेख जकारिया समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)