उन्नाव पीड़िता की मौत को लेकर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

बहराइच–उन्नाव में रेप पीड़िता की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही प्रदेश की विपक्षी पार्टियां भाजपा की मौजूदा सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। पीड़िता की मौत के बाद आज जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये और जमकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी करते हुये पीड़िता के कातिलों को फांसी देने की मांग की। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा की मौजूदा सरकारमे कोई भी सुरक्षित नही है । महिलाओं के साथ रेप कर

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 7, 2019

बहराइच–उन्नाव में रेप पीड़िता की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही प्रदेश की विपक्षी पार्टियां भाजपा की मौजूदा सरकार के खिलाफ हमलावर हैं।

पीड़िता की मौत के बाद आज जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये और जमकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी करते हुये पीड़िता के कातिलों को फांसी देने की मांग की।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा की मौजूदा सरकारमे कोई भी सुरक्षित नही है । महिलाओं के साथ रेप कर उनको जिंदा जला दिया जा रहा है । कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है । पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपियों को जल्द से फांसी की सजा सुनाई जाये ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)