दादी इंदिरा गांधी के कमरे में बैठेंगी प्रियंका,लखनऊ में तैयार हो रहा है दफ्तर

लखनऊ — प्रियंका गांधी की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में उनके लिए दफ्तर तैयार किया जा रहा है। प्रियंका उसी कमरे में बैठेंगी, जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी बैठती थीं। दरअसल प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार भी दिया गया है यानी कि यूपी का दारोमदार इस बार प्रियंका गांधी के कंधों पर ही रहेगा।वहीं आगमी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का यह सबसे बड़ा दाव है। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने

Written By :

admin

Updated

January 25, 2019

लखनऊ — प्रियंका गांधी की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में उनके लिए दफ्तर तैयार किया जा रहा है। प्रियंका उसी कमरे में बैठेंगी, जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी बैठती थीं।

दरअसल प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार भी दिया गया है यानी कि यूपी का दारोमदार इस बार प्रियंका गांधी के कंधों पर ही रहेगा।वहीं आगमी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का यह सबसे बड़ा दाव है।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने यूपी की सियासत में प्रियंका गांधी के नाम पर कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा कार्ड चला है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी का प्रभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से देखा जाए तो ये फैसला कांग्रेस के लिए ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है। प्रियंका के चेहरे को आगे करके कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई साख वापस पाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा के लिहाज से देखा जाए तो यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। ऐसे अब प्रियंका के आने से सिर्फ पूर्वी ही नहीं अवध क्षेत्र की सीटों पर भी असर पड़ेगा। यानी कि 40 से ज्यादा सीटों का दारोमदार प्रियंका गांधी के कंधों पर रहेगा।