प्रियंका की जनसभा में बवाल, भाजपा और कांग्रेसियों के बीच जमकर हुई मारपीट

वाराणसी — पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रैली में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई.  दरअसल रामनगर तिराहे पर प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं. इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिसके जवाब में कांग्रेस समर्थकों ने भी राहुल- राहुल के नारे लगाए.  लेकिन देखेत ही देखते यह नारेबाजी मारपीट में बदल गई और बीजेपी-कांग्रेस के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूसे चले. बता दें कि प्रियंका गांधी तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर हैं. इसी क्रम में प्रियंका गांधी सोमवार को प्रयागराज

Written By :

admin

Updated

March 20, 2019

वाराणसी — पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रैली में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई. 

दरअसल रामनगर तिराहे पर प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं. इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिसके जवाब में कांग्रेस समर्थकों ने भी राहुल- राहुल के नारे लगाए.  लेकिन देखेत ही देखते यह नारेबाजी मारपीट में बदल गई और बीजेपी-कांग्रेस के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूसे चले.

बता दें कि प्रियंका गांधी तीन दिन के पूर्वांचल दौरे पर हैं. इसी क्रम में प्रियंका गांधी सोमवार को प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं. आज यानी बुधवार को वह अपने पूर्वांचल दौरे के आखिरी दिन काशी में हैं. रामनगर में लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके पहले प्रियंका गांधी चुनार के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थीं.