चाचा नेहरू के बारे में प्रियंका गांधी ने बताई ऐसी बात, आप भी रह जाएंगे हैरान

0 27

न्यूज डेस्क– यूं तो पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी बहुत सारी बातें ऐसी हैं जो उनकी समझदारी, कुशलता और हिम्मत से रूबरू कराती हैं, लेकिन उनके जन्मदिवस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नेहरू से जुड़ी एक खास बात ट्विटर पर शेयर की है।

Related News
1 of 42

प्रियंका ने लिखा है कि मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा स्मृति वह है, जब वह सुबह 3 बजे काम से लौटे तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका बॉडीगार्ड सो रहा था, तो उन्होंने (नेहरू) गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए। प्रियंका गांधी का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आज भारत के पहले प्रधानमंत्री बने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हैं। पूरे देश में यह दिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेहरू का पूरा जीवन ही प्रेरणा से भरा रहा। उन्हें ‘आधुनिक भारत का रचयिता’ कहा जाता है, पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे और इसी वजह से उनका जन्मदिन ‘बालदिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...