बेखौफ दबंगों ने युवक की बर्बरता पूर्वक पिटाई, देखकर कांप जाएगी रुह

यूपी के प्रतापगढ़ में बेखौफ दबंगों ने युवक की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। यही नहीं चार लोगों ने जानवर की तरह पकड़ कर बेरहमी से घसीटा और जानवर की तरह घसीटते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 31, 2020

यूपी के प्रतापगढ़ में बेखौफ दबंगों ने युवक की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। यही नहीं चार लोगों ने जानवर की तरह पकड़ कर बेरहमी से घसीटा और जानवर की तरह घसीटते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दबंगों ने युवक को घसीट कर हाइवे किनारे सुनसान में मरने को फेक कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें..कोरोनाःयूपी में कंप्लीट लॉकडाउन ? आज होगी सुनवाई…

वहीं मरनासन्न स्थिति में पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती। बताया जा रहा है कि खुले में शौच गई किशोरी से छेड़खानी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की इतना पीटा की वायरल वीडियो देखकर आपकी भी रुह कांप जाएगी।

शौच के लिए गई युवती से की थी छेड़खानी

दरअसल मामला राजा भइया के गढ़ प्रतापगढ़ में छेड़खानी के मामले में कानून को ताक पर रख कर फैसला ऑन द स्पॉट कर डाला । जिले के कुंडा कोतवाली के पुराना कुंडा में खुले में शौच गई युवती से गांव के ही युवक शिवानन्द साहू ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

https://twitter.com/upsamachardesk/status/1300348525599813632

छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचा दिया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय कानून को हाथ मे लिया और युवक की जमकर पिटाई कर डाली। इस पिटाई में मरणासन्न हालत में चार युवकों ने हाथ पैर पकड़ कर घसीटते हुए हाइवे किनारे फेक दिया, ताकि युवक की यदि मौत भी हो जाये तो हादसा लगे।

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान साथ रहे लोगों ने घसीटने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि युवक की किस्मत अच्छी थी कि समय से पुलिस पहुंच गई और उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल बड़ा सवाल ये है कि क्या पुलिस पर लोगों का विश्वाल नही रह जो लोग कानून को अपने हाथ मे ले लेते है और फैसला ऑन द स्पॉट करने में जुट जाते है।

ये भी पढ़ें..UP में सख्त होगी साप्ताहिक बंदी, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)