सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक ने महिला SDM को दी खुली धमकी !

आगरा — उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार बनी नेताओं विधायकों पर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसको साकार किया है आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक उदयभान चौधरी ने। चौधरी ने महिला एसडीएम को खुली धमकी दे डाली। दरअसल विधायक उदयभान चौधरी आगरा के अछनेरा में किसानों की समस्या को लेकर उनसे बात करने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां ड्यूटी पर तैनात महिला एसडीएम गरिमा सिंह से उनकी किसी बात पर बहस हो गई।  इस दौरान उन्होंने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि ” क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं एक विधायक हूं?

Written By :

admin

Updated

December 18, 2018

आगरा — उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार बनी नेताओं विधायकों पर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसको साकार किया है आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक उदयभान चौधरी ने। चौधरी ने महिला एसडीएम को खुली धमकी दे डाली।

दरअसल विधायक उदयभान चौधरी आगरा के अछनेरा में किसानों की समस्या को लेकर उनसे बात करने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां ड्यूटी पर तैनात महिला एसडीएम गरिमा सिंह से उनकी किसी बात पर बहस हो गई। 

इस दौरान उन्होंने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि ” क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं एक विधायक हूं? तुम्हें मेरी पावर का अंदाज भी है, लोकतंत्र के पावर का एहसास है?  तुम एक नौकर…।”

इसी दौरान विधायक के समर्थक एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिया। इतना ही नहीं विधायक फिर एसडीएम बेहद गंदे लहजे में वापस अपने कार्यालय जाने को कह देते हैं। अब इस पूरे मामले पर सियासत शुरू हो गई है। विधायक उदयभान चौधरी से माफी मांगने कहा गया लेकिन उन्होंने कहा मैं माफी नहीं मांगूंगा। उन्होंने एसडीएम पर ही आरोप लगाया कि वे उनकी बात को गलत तरीके से पेश कर रही थी। वहीं एसडीएम गरिमा सिंह ने विधायक के आरोपों को निराधार बताया है।