सराहनीय: मथुरा को सौगात में मिले प्रदूषण मुक्त गैस के हीटर वाले अलाव !

मथुरा– उत्तर भारत में पड़ रही कपकपाती ठंड का कोप मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु कपकपाती ठंड से बेहाल हो रहे थे। कपकपाती ठंड से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका / नगर  निगम शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाता था। मगर पहली बार नगर निगम बने मथुरा वृन्दावन नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान के साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त गैस के हीटर वाले अलाव मथुरा को सौगात में दिए हैं। मथुरा वृन्दावन नगर

Written By :

admin

Updated

December 23, 2017

मथुरा– उत्तर भारत में पड़ रही कपकपाती ठंड का कोप मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु कपकपाती ठंड से बेहाल हो रहे थे। कपकपाती ठंड से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका / नगर  निगम शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाता था।

मगर पहली बार नगर निगम बने मथुरा वृन्दावन नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान के साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त गैस के हीटर वाले अलाव मथुरा को सौगात में दिए हैं। मथुरा वृन्दावन नगर निगम ने मथुरा और वृन्दावन के प्रमुख चौराहों पर लगाये हैं। जिसके देख रेख ओर रखरखाव के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। मथुरा वृन्दावन में लगे गैस के प्रदूषण रहित हीटर / अलाव से स्थानीय लोगो के साथ साथ देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ को ठंड से मुक्ति मिल सकेगी। मथुरा वृन्दावन में लगाये गए इन अलावों से स्थानीय लोगों में ख़ासा उत्साह है और वो प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ  की भूरि- भूरि प्रशंसा करते नही थक रहे है ।

रिपोर्ट- सुरेश सैनी , मथुरा