पुलिसकर्मी ने थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खुद को ऐसे बचाया

एक पुलिसकर्मी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, एक पुलिसकर्मी ने महिला सिपाही के साथ रेप की कोशिश की और विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद महिला सिपाही के साथ जबरदस्ती करने लगा। लेकिन महिला सिपाही की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद बाकी के पुलिस कर्मियों की नीद खुल गई। जिसके बाद उन लोगों ने महिला सिपाही को उसकी पिटाई की फिर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने में महिला के साथ पुलिसकर्मी ने किया रेप: जानकारी के मुताबिक यह घटना बिहार के खगड़िया जिले का है। यहां के

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 22, 2022

एक पुलिसकर्मी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, एक पुलिसकर्मी ने महिला सिपाही के साथ रेप की कोशिश की और विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद महिला सिपाही के साथ जबरदस्ती करने लगा। लेकिन महिला सिपाही की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद बाकी के पुलिस कर्मियों की नीद खुल गई। जिसके बाद उन लोगों ने महिला सिपाही को उसकी पिटाई की फिर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाने में महिला के साथ पुलिसकर्मी ने किया रेप:

जानकारी के मुताबिक यह घटना बिहार के खगड़िया जिले का है। यहां के महेशखूंट थाने में एक पुलिसकर्मी ने सोती हुई महिला सिपाही से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि, वह किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाया और पकड़ा गया। महिला सिपाही ने इस बात की जानकारी तुरंत थाना प्रभारी नीरज कुमार को दी। वहीं नीरज कुमार ने एक्शन लेते हुए मुंशी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:

बता दें कि खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बारे में संबंधित इलाके के डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा महिला सिपाही की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मुंशी को जेल भेज दिया गया है। दूसरी तरफ थाने में ही होने वाली ऐसी घटना से लोगों के मन में पुलिस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एक थाने में महिला सिपाही ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर पुलिस उनकी क्या सुरक्षा करेगी।

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)