लखनऊः खाकी का खौफ खत्म, किन्नरों ने दो युवकों को दी तालिबानी सजा

लखनऊ– राजधानी लखऩऊ में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। यहां किन्नरों ने जमकर कहर बरपाया और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। पूरा मामला बख्शी का तालाब थाने की दिगोई गांव का है। यहां वसूली के शक में किन्नरों ने दो युवक को जमकर पीटा और सिर मुंडवा दिया। उन पर किन्नरों के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। बेरहम किन्नर ने पानी वाले पाइप से दोनों युवकों को जमकर पीटा । इस दौरान सैकड़ों लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे और दोनों युवकों का

Written By :

admin

Updated

July 30, 2019

लखनऊ– राजधानी लखऩऊ में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। यहां किन्नरों ने जमकर कहर बरपाया और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।

पूरा मामला बख्शी का तालाब थाने की दिगोई गांव का है। यहां वसूली के शक में किन्नरों ने दो युवक को जमकर पीटा और सिर मुंडवा दिया। उन पर किन्नरों के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। बेरहम किन्नर ने पानी वाले पाइप से दोनों युवकों को जमकर पीटा ।

इस दौरान सैकड़ों लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे और दोनों युवकों का वीडियो बनाने में मशगूल रहे। किन्नरों से दोनों युवक हाथ जोड़कर  माफी भी मांगते रहे। पूरे मामले पर पुलिस अनजान बनी हुई है ।