पुलिस विभाग हुआ शर्मसार: पुलिसकर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

एक बार फिर पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी ने अपने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई। मरने से पहले महिला ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। वही माता पिता ने भी पुलिस को आरोपी दामाद की करतूत बताया, जिसके कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया। कांस्टेबल के थे अवैध संबंध: यह घटना राजस्थान के पाली शहर के सर्वोदय नगर का है। जानकारी के मुताबिक मृत महिला की शादी 26 फरवरी 2009 को भीलवाड़ा के

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 16, 2021

एक बार फिर पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी ने अपने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई। मरने से पहले महिला ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। वही माता पिता ने भी पुलिस को आरोपी दामाद की करतूत बताया, जिसके कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया।

कांस्टेबल के थे अवैध संबंध:

यह घटना राजस्थान के पाली शहर के सर्वोदय नगर का है। जानकारी के मुताबिक मृत महिला की शादी 26 फरवरी 2009 को भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र में जोगरास गांव निवासी कांस्टेबल रघुराजसिंह राजपूत के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद आरोपी कांस्टेबल का अन्य महिला से अवैध संबंध बन गए तो वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मृतका के माता-पिता से कह दिया कि वह अपनी बेटी को यहां से ले जाएं। बेटी को घर ले जाने के बाद मृत महिला के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।

महिला ने मरने से पहले लिखी सुसाइड नोट:

महिला ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें महिला ने पुलिस कॉन्स्टेबल पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहाराया है। उस नोट में लिखा है कि पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध और बच्चों से बिछड़ने के गम में यह कदम उठा रही है।

महिला को बच्चों से बिछड़ने का था गम:

मृत महिला के माता-पिता ने बताया कि पिछले दिनों ही  26 नवंबर को पति से किसी बात पर विवाद हुआ था। उसके बाद ससुरालवालों ने बेटी को  बाथरूम में बंद कर दिया और खाना-पीना बंद कर दिया। यहां तक कि बच्चों को भी उससे मिलने नही देते थे।

महिला ने ट्रेन के आगे आकर की सुसाइड:

परिजनों को जब बेटी को प्रताड़ित करने का पता चला तो उसे अपने साथ घर ले आए। महिला ने उसने अपनी मां के सामने दर्द बयां करते हुए उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोई थी। परजिनों ने 10 दिसंबर को भीलवाड़ा एसपी को लिखित में शिकायत दी थी। जिसके बाद एसपी ने पुलिस कांस्टेबल को बुलाकर हिदायत दी थी। वहीं महिला को  कहीं न्याय नहीं मिलता तो उसने बुधवार को ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर लिया।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)