पीएम मोदी के भाई की पत्नी भगवतीबेन का निधन

न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन का 55 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। पिछले कई महीनों से उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो भगवतीबेन का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ब्लड प्रेशर, किडनी, डायबिटीज़ और पैरालिसिस का इलाज चल रहा था। बता दें कि भगवतीबेन के शव को अंतिम दर्शन के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शाम 5 बजे थलतेज श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार में किया जाएगा। बता

Written By :

admin

Updated

May 1, 2019

न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन का 55 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। पिछले कई महीनों से उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे।

सूत्रों की मानें तो भगवतीबेन का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ब्लड प्रेशर, किडनी, डायबिटीज़ और पैरालिसिस का इलाज चल रहा था। बता दें कि भगवतीबेन के शव को अंतिम दर्शन के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शाम 5 बजे थलतेज श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार में किया जाएगा। बता दें प्रहलाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 साल छोटे हैं।

प्रहलाद मोदी अहमदाबाद में किराने की दुकान चलाते हैं। एक इंटरव्यू में प्रहलाद मोदी ने बताया था वह अपने बड़े भाई पीएम मोदी से फोन पर लगातार बातचीत नहीं करते और न ही मुलाक़ात कर पाते हैं।