Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

पीएम मोदी ने 1,2,5,10 और 20 रुपए के जारी किए नए सिक्के, जानें क्या है ख़ास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 रुपये, 2 रुपये 5, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की स्पेशल सीरीज पेश की है। इस सिक्के को खासतौर पर दृष्टिहीनों के लिए निकाला गया है। यह सिक्के बहुत ही ख़ास है क्योंकि इसपर आजादी के अमृत महोत्सव का डिजाइन बनाया गया है। वहीं इसकी जानकारी पीएमओ ने खुद दी है। यह सिक्का आम लोगों के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। पीएम मोदी ने दिया ख़ास संदेश: पीएम मोदी ने वित्त मंत्रालय के ‘आइकॉनिक सप्ताह समारोह’ को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘सिक्कों की ये नयी श्रृंखला लोगों को अमृत काल के

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 6, 2022

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 रुपये, 2 रुपये 5, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की स्पेशल सीरीज पेश की है। इस सिक्के को खासतौर पर दृष्टिहीनों के लिए निकाला गया है। यह सिक्के बहुत ही ख़ास है क्योंकि इसपर आजादी के अमृत महोत्सव का डिजाइन बनाया गया है। वहीं इसकी जानकारी पीएमओ ने खुद दी है। यह सिक्का आम लोगों के लिए बेहद ख़ास होने वाला है।

पीएम मोदी ने दिया ख़ास संदेश:

पीएम मोदी ने वित्त मंत्रालय के ‘आइकॉनिक सप्ताह समारोह’ को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘सिक्कों की ये नयी श्रृंखला लोगों को अमृत काल के लक्ष्य की याद दिलाएगी। साथ ही लोगों को देश के विकास की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगी।” इस मौके पर पीएम मोदी ने ‘जन समर्थ पोर्टल’ की शुरुआत भी की, जो 12 सरकारी योजनाओं का क्रेडिट-लिंक्ड पोर्टल है।

Special_Coin

पोर्टल के माध्यम से मिलेगी जानकारी:

इस जन समर्थन पोर्टल का लक्ष्य सभी क्षेत्र के लोगों को सही मार्गदर्शन देना है। बता दें कि पोर्टल पर लिंक्ड सभी योजनाओं का एंड टू एंड कवरेज सुनिश्चित होगा। वहीं साथ ही डिजिटल माध्यम से सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ देना होगा।

वित्त मंत्री ने दी जानकारी:

आपको बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इन सिक्कों का जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही इन्हें आम लोगों के इस्तेमाल के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि इनमें से प्रत्येक योजना को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही इस पोर्टल से सहूलियत बढ़ेगी और नागरिकों को सरकारी कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए हर बार एक ही सवाल पूछना नहीं पड़ेगा।”

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • लखनऊ के पारा में दारोगा पर जानलेवा हमला, 4 गिरफ्तार

    lucknow-police
  • एमपी के भिंड में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-डंपर में टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

    Maharashtra Road Accident 3 vehicles collide 5 killed
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से मिली क्लीन चिट

    Ayodhya Temple Museum

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.