गन पॉइंट पर घर के सदस्यों को बंधक बना लाखों की लूट 

एटा — जनपद एटा में आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों ने एक न्यायालय के रिटायर्ड बाबू के घर में घुस कर गन पॉइंट पर घर के सदस्यों को बंधक बना कर लाखों की लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कर लिया है। दरअसल यह पूरी घटना जनपद एटा शहर की पॉश कॉलोनी वर्मा नगर में देर रात कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड बाबू राजबीर सिंह यादव के घर में आधा दर्जन शसस्त्र बदमाशों ने घुस कर बुजुर्ग

Written By :

admin

Updated

January 28, 2019

एटा — जनपद एटा में आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों ने एक न्यायालय के रिटायर्ड बाबू के घर में घुस कर गन पॉइंट पर घर के सदस्यों को बंधक बना कर लाखों की लूट कर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह पूरी घटना जनपद एटा शहर की पॉश कॉलोनी वर्मा नगर में देर रात कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड बाबू राजबीर सिंह यादव के घर में आधा दर्जन शसस्त्र बदमाशों ने घुस कर बुजुर्ग दंपति व  उसकी बेटी को हथियारों की नोंक पर बंधक बना कर डेढ़ घंटे तक आराम से लूट पाट करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट-आरबी,द्विवेदी,एटा)