चोटिल शिखर धवन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका…

स्पोर्ट्स डेस्क — टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप से 21 दिनों के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं। शिखर धवन की जगह रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक रिषभ पंत जल्द ही इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले भी पंत के नाम को लेकर चर्चा थी कि उन्हें धवन की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वह बुधवार को यहां पहुंचेंगे।  बता दें कि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में नहीं चुना जाना चर्चा का विषय रहा था

Written By :

admin

Updated

June 12, 2019

स्पोर्ट्स डेस्क — टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप से 21 दिनों के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं। शिखर धवन की जगह रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक रिषभ पंत जल्द ही इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले भी पंत के नाम को लेकर चर्चा थी कि उन्हें धवन की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वह बुधवार को यहां पहुंचेंगे। 

बता दें कि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में नहीं चुना जाना चर्चा का विषय रहा था क्योंकि वह पिछले एक साल से शानदार फार्म में थे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यहां पहुंच रहे हैं लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

वहीं‘टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है। पंत ने पिछले एक साल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक भी लगाए थे, जो उनका दावा पुख्ता करते हैं।