धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदायों में झड़प, तीन घायल

बहराइच–फखरपुर के ग्राम कुंडासपारा में धार्मिक स्थल पर पूजा करने गए लोगों ने सफाई शुरु की थी। तभी एक समुदाय के लोगों ने सभी को मारने के लिए खदेड़ लिया। जिसके विरोध मे हिंदू पक्ष के लोगों ने लगभग दो घंटे तक धार्मिक स्थल पर प्रदर्शन किया।  घंटों तक फखरपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद एसओ कपिल देव चौधरी पुलिस बल

Written By :

admin

Updated

January 4, 2019

बहराइच–फखरपुर के ग्राम कुंडासपारा में धार्मिक स्थल पर पूजा करने गए लोगों ने सफाई शुरु की थी। तभी एक समुदाय के लोगों ने सभी को मारने के लिए खदेड़ लिया। जिसके विरोध मे हिंदू पक्ष के लोगों ने लगभग दो घंटे तक धार्मिक स्थल पर प्रदर्शन किया। 

घंटों तक फखरपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद एसओ कपिल देव चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने भी मौके का मुआयना किया है। उन्होंने किसी भी तरह के नये काम पर रोक लगा दी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडासपारा में सावित्री बट के नाम से देवस्थान स्थापित है। देवस्थान पर चबूतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण यहां पर पहले से साफ सफाई कर पूजा पाठ करते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दूसरे समुदाय के लोगों ने देवस्थान पर कब्जा करने का प्रयास कर वहां पर कूड़ा करकट करते हुए गंदगी फैलाने की कोशिश की। जिसके विरोध में गांव के रमेश, हंस राम, राम प्रताप, मुंशी राम, समेत पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। गुरुवार को हुए विवाद को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष मूलचंद्र ने बताया कि ग्रामीण कई दिनों से फखरपुर पुलिस का चक्कर लगा रहे थे। गुरुवार सुबह साफ सफाई करने गए थे। तभी दूसरे समुदाय की तरफ से काफी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने देवस्थान पर प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव करते हुए हमला कर दिया। हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष मूलचंद्र, विवेक समेत तीन लोग घायल हो गए। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच )