पयागपुर विधानसभा के संयोजक ने लोगों को बांटे मास्क

बहराइच: विधानसभा पयागपुर के हमीरपुर छितकुरी गांव में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ग्रामीणों कल मॉस्क व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया, इस मौके पर उन्होंने लोगों से घरों में रहने का आव्हान किया। जन सहयोग से गांव के लोगों को मॉस्क, साबुन एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर निशंक त्रिपाठी ने कहा कि देश इस समय संकट की स्थिति से गुजर रहा है। देश का जो दुश्मन है वह अदृश्य है। इस लड़ाई को सावधानियों का पालन करके ही जीत सकते हैं। इसलिए समाज के संभ्रांत लोगों को

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 20, 2020

बहराइच: विधानसभा पयागपुर के हमीरपुर छितकुरी गांव में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ग्रामीणों कल मॉस्क व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया, इस मौके पर उन्होंने लोगों से घरों में रहने का आव्हान किया।

जन सहयोग से गांव के लोगों को मॉस्क, साबुन एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर निशंक त्रिपाठी ने कहा कि देश इस समय संकट की स्थिति से गुजर रहा है। देश का जो दुश्मन है वह अदृश्य है। इस लड़ाई को सावधानियों का पालन करके ही जीत सकते हैं। इसलिए समाज के संभ्रांत लोगों को समाज का सहयोग और जागरूकता फैलाने का कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, विधानसभा प्रभारी डॉ महेंद्र पाठक, प्रधान विक्रम सिंह, विजय सिंह, देवेश सिंह, दुर्गेश सिंह, महेंद्र सिंह, खरगी यादव, शंकर, राम नाथ निषाद, शनि सिंह आदि उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)