पडोसी ने नाबालिग का किया रेप,इलाज के दौरान हुआ चौकाने वाला खुलास

फर्रुखाबाद — उत्तर प्रदेश  में छेड़खानी और रेप जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है।ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले का है जहां एक रेप पीड़िता अपनी शिकायत लेकर दर दर भटक रही है । उसकी फरियाद सुनाने वाला कोई नहीं है थाना शमशाबाद नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला पुलिस अधीक्षक से अपने पड़ोसी की लिखित में शिकायत की है।जिसमे उसने कहा है कि मेरी बेटी के पेट मे तीन माह से दर्द हो रहा था।जिसको लेकर स्थानीय डाक्टरों 8 नवंबर से इलाज भी कराया लेकिन कोई फायदा नही हुआ 26 तारीख को सरकारी अस्पताल में बेटी को दिखाने पहुंची

Written By :

admin

Updated

November 29, 2018

फर्रुखाबाद — उत्तर प्रदेश  में छेड़खानी और रेप जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है।ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले का है जहां एक रेप पीड़िता अपनी शिकायत लेकर दर दर भटक रही है ।

उसकी फरियाद सुनाने वाला कोई नहीं है थाना शमशाबाद नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला पुलिस अधीक्षक से अपने पड़ोसी की लिखित में शिकायत की है।जिसमे उसने कहा है कि मेरी बेटी के पेट मे तीन माह से दर्द हो रहा था।जिसको लेकर स्थानीय डाक्टरों 8 नवंबर से इलाज भी कराया लेकिन कोई फायदा नही हुआ 26 तारीख को सरकारी अस्पताल में बेटी को दिखाने पहुंची तो वहां पर डाक्टरों ने देखकर बताया कि बेटी तीन माह की गर्भवती है।

उसके बाद उसको घर लेकर पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी में रहने वाले अफसार पुत्र इसरार ने उसको पकड़कर अपने घर ले गया और मुँह बन्द करके तमंचा लगाकर उसके साथ गन्दा काम किया उसके जब चोट लगने से खून निकला तो उसी ने पोछ दिया और जब होश आया तो घर जाने को कहा साथ में धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे उसी डर की वजह से किसी को नही बताया था।

।बेटी द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद जब हम अपनी बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत अफसार के घर वालो से करने गई तो लोगो ने मिलकर मेरी व बेटी की पिटाई कर दी और आरोपी के पिता ने कहा कि बच्चा गिरवा दो।जो इलाज में पैसा खर्च होगा दे दूंगा।मैने न्याय की बात की तो कहा जहां जिस पुलिस से शिकायत करनी हो कर दो सब निपट लिया जायेगा।

वहीं शमशाबाद थाने में आरोपी की शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया क्योंकि आरोपी के पिता ने थाने की पुलिस से मिल गया था।एसपी संतोष मिश्रा से गुहार लगाई है कि  नाबालिग बेटी तीन माह की गर्भवती है।मुझे न्याय दिलवाया जाए जिससे लड़की का जीवन बर्बाद न हो सके।

(रिपोेर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)