अगले 24 घंटों में भारत कर सकता है बड़ा अटैक…पीएम मोदी के एक्शन से घबराए पाकिस्तान का बड़ा दावा

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan ) के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत (India) के इस एक्शन से पाकिस्तान बेचैन हो गया है। Pahalgam Terrorist Attack: भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान इस बीच पाकिस्तान (Pakistan) के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार (Ataullah Tarar) ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को

Written By :

SK Sharma

Updated

April 30, 2025

Pakistan-Ataullah

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan ) के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। भारत (India) के इस एक्शन से पाकिस्तान बेचैन हो गया है।

Pahalgam Terrorist Attack: भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान

इस बीच पाकिस्तान (Pakistan) के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार (Ataullah Tarar) ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, “पाकिस्तान को पुख्ता जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम की घटना के आधार पर अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस समस्या के दर्द को पूरी तरह समझता है। हमने हमेशा आतंकवाद की निंदा की है, चाहे वह कहीं भी हो। एक जिम्मेदार देश के रूप में, पाकिस्तान ने सच्चाई का पता लगाने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच आयोग द्वारा जांच की पेशकश की थी। दुर्भाग्य से, तर्कसंगत रास्ता अपनाने के बजाय, भारत ने तर्कहीनता और टकराव का खतरनाक रास्ता चुना है, जिसके पूरे क्षेत्र और उससे परे विनाशकारी परिणाम होंगे। विश्वसनीय जांच से बचना भारत के असली इरादों को उजागर करने के लिए पर्याप्त सबूत है।”

भारत को पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने दी धमकी

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने धमकी दी कि पाकिस्तान दोहराता है कि भारत द्वारा किसी भी सैन्य दुस्साहस का दृढ़ता और निर्णायक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस वास्तविकता के प्रति सचेत रहना चाहिए कि तनाव बढ़ने और उसके परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत पर होगी। हमारा राष्ट्र हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता है।

Pahalgam Terrorist Attack: PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक एक हफ्ते बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक उच्चस्तरीय बैठक (high level meeting) की अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आतंकवाद (Terrorist) पर ‘कड़ा प्रहार’ करने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ ही सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी मौजूद थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)