‘उत्तर प्रदेश का विभाजन करा के दम लूंगा’- ओमप्रकाश राजभर

बलिया — साल 2019 जैसे – जैसे पास आ रहा है , सभी पार्टियां अपनी -अपनी कमर कसती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में बलिया जनपद के हनुमानगंज में सुहाल्देव समाज पार्टी के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया | कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा मंच से कही गयी बाते : 1-कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हनुमानगंज ब्लाक में कार्यक्रम के दौरान मंच से बोले कि बिहार में जिस तरह शराब बन्द है ।ठीक उसी तरह यूपी में भी शराब बन्द होनी चाहिए। 2-एससी एसटी पर वोले की मैं इसके समर्थन में

Written By :

admin

Updated

April 3, 2018

बलिया — साल 2019 जैसे – जैसे पास आ रहा है , सभी पार्टियां अपनी -अपनी कमर कसती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में बलिया जनपद के हनुमानगंज में सुहाल्देव समाज पार्टी के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया |

कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा मंच से कही गयी बाते :

1-कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हनुमानगंज ब्लाक में कार्यक्रम के दौरान मंच से बोले कि बिहार में जिस तरह शराब बन्द है ।ठीक उसी तरह यूपी में भी शराब बन्द होनी चाहिए।

2-एससी एसटी पर वोले की मैं इसके समर्थन में हु,पर मजिस्टिरियल जाँच होने के बाद लगे धारा।तथा दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में भी जांच करा कर मुकदमा दर्ज हो।

3-जिस गरीब के परिवार के बच्चे नही जाएंगे स्कूल तो मैं स्वंम उनके माता पिता को भजवाऊंगा जेल।

4-उत्तर प्रदेश का विभाजन करा के दम लूंगा इसके लिए जो लड़ाई लड़ना पड़े हम लड़ेंगे। साथ में भाजपा विधायायक ने पूर्वांचल राज्य का गठन के बाद ओमप्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री बनाने की दावा तक कर डाला |

(रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी , बलिया )