ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप में खेली गई वो पारी नहीं भूलेंगे फैंस

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार देर रात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही मैक्सवेल के 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लग गया। उन्होंने जून 2025 में ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालांकि वे टी20 के लिए उपलब्ध थे। लेकिन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में उन्हें शामिल न किए जाने से यह संकेत मिला कि वे जल्द ही ऐसा कोई फैसला ले सकते हैं। जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम से बाहर रखा गया, तो यह

Written By :

SK Sharma

Updated

November 3, 2026

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार देर रात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही मैक्सवेल के 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लग गया। उन्होंने जून 2025 में ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालांकि वे टी20 के लिए उपलब्ध थे। लेकिन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में उन्हें शामिल न किए जाने से यह संकेत मिला कि वे जल्द ही ऐसा कोई फैसला ले सकते हैं।

जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम से बाहर रखा गया, तो यह साफ हो गया कि टीम अब उनकी जगह युवा क्रिकेटरों को प्राथमिकता दे रही है। मैक्सवेल ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 25 अगस्त 2012 को अफगानिस्तान के खिलाफ की थी। जबकि मैक्सवेल ने अपना अंतिम वनडे मैच भारत के खिलाफ 2025 में खेला था। फिलहाल, वह लीग क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।

मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय करियर

38 वर्षीय मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा। मैक्सवेल ने 25 अगस्त 2012 को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उसी साल उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया। जबकि मार्च 2013 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। एक आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज, मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने एक शतक समेत 339 रन बनाए और 8 विकेट लिए।

उनका वनडे और टी20 करियर काफी लंबा और बेहद सफल रहा। उन्होंने 149 वनडे मैचों में 3,990 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 201 रन है। जबकि इस प्रारूप में 77 विकेट भी उनके नाम है। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 130 टी20 मैचों में 2,897 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 51 विकेट भी लिए हैं। इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।

Glenn Maxwell ने तीन विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभाई। वह उन टीमों का हिस्सा थे जिन्होंने 2015 और 2023 में वनडे विश्व कप जीता था। इसके अलावा, 2021 में जब ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती, तब भी मैक्सवेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान दिखे थे जब टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।

फैंस कभी नहीं भूलेगी वर्ल्ड कप की वो जादुई पारी

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छे ‘मैच-विनर’ रहे हैं। अपने पूरे करियर में, उन्होंने कई बार अकेले ही अपने बल्ले और गेंद के दम पर विरोधी टीम से जीत छीन ली है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक प्रदर्शन 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ देखने को मिला। एक ऐसी पारी जिसे दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक हमेशा याद रखेंगे। इसे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना जाता है।

दरअसल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया मुश्किल स्थिति में फंस गया था। 18.3 ओवर में ही उनके 7 विकेट सिर्फ 91 रनों पर गिर चुके थे। हार लगभग तय लग रही थी, लेकिन क्रीज पर मैक्सवेल के मौजूद होने से कुछ ऐतिहासिक होने की उम्मीद बंधी। कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर, मैक्सवेल ने 202 रनों की नाबाद साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत दिलाई इस साझेदारी में कमिंस का योगदान सिर्फ 12 रन था। मैक्सवेल 128 गेंदों पर 201 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 10 छक्के और 21 चौके लगाए और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

Glenn Maxwell इकलौते ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। उनका यह प्रदर्शन दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है, और यह एक ऐसी पारी है जिसे प्रशंसक कभी नहीं भूल पाएंगे। मैक्सवेल उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2015 और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप, और 2021 में T20 वर्ल्ड कप जीता था।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)