बंदूक की नोक पर पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, हुई गर्भवती

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे युवक ने तमंचे की नोक पर नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। युवक ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ महीनों तक रेप करता रहा। नाबालिग लड़की ननिहाल में रहती है और आरोपी युवक पड़ोस में रहता है। वही इस मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई जब नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई। पीड़ित नाबालिग लड़की और उसकी मां न्याय के लिए पुलिस स्टेशनों के चक्कर काट रही हैं। जान से मारने की धमकी देकर किया

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

November 11, 2021

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे युवक ने तमंचे की नोक पर नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। युवक ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ महीनों तक रेप करता रहा। नाबालिग लड़की ननिहाल में रहती है और आरोपी युवक पड़ोस में रहता है। वही इस मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई जब नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई। पीड़ित नाबालिग लड़की और उसकी मां न्याय के लिए पुलिस स्टेशनों के चक्कर काट रही हैं।

जान से मारने की धमकी देकर किया रेप:

यह घटना प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली इलाके के एक गांव का है। ननिहाल में रह रही नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी के युवक ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही दरिन्दे युवक ने नाबालिग का अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया था। नाबालिग को वीडियो और फोटो वायरल करने कि धमकी देकर युवक उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। डर की वजह से नाबालिग हर रोज युवक के हवस का शिकार होती रही और हर दर्द बर्दास्त करती रही।

गर्भवती होने पर परिजनो को हुआ मालूम:

नाबालिक के साथ हो रहे दुष्कर्म के बारे में परिजनों को तब मालूम हुआ जब वह गर्भवती हो गई। नाबालिक अपने ननिहाल में रहती थी और उसके मां-बाप की काम-काज के सिलसिले में गुजरात में रहते थे। बेटी के गर्भवती होने की सूचना मिलने परिजन फौरन गांव आ गये।

पीड़िता ने बताई आपबीती:

जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसको बंदूक दिखाकर बलात्कार किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की ढकी देकर महीनों तक बलात्कार करता रहा। वही अब नाबालिग पीड़िता अपने मां के साथ दरिंदे से निजात पाने के लिए न्याय की फरियाद लेकर महीने भर से पुलिस थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)