‘यूपी में का बा’ गाकर फेमस होने वाली बिहार की नेहा बनी यूपी की बहू, जानें किसके साथ ली सात फेरे

‘यूपी में का बा’ गाने को गाकर पिछले विधानसभा में तहलका मचाने वाले बिहार की लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अपने गाने से तहलका मचाने वाली नेहा यूपी के अम्बेडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई है। वही दूसरी तरफ शादी होते ही सोशल मीडिया से फेमस होने वाली नेहा अब ‘यूपी में का बा’ गाने को लेकर खूब ट्रोल भी हो रही है। बिहार की नेहा बनी यूपी की बहू: बता दें कि बिहार की नेहा सिंह राठौर अब यूपी के अंबेडकरनगर हिमांशु सिंह की दुल्हनिया बन

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 23, 2022

‘यूपी में का बा’ गाने को गाकर पिछले विधानसभा में तहलका मचाने वाले बिहार की लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अपने गाने से तहलका मचाने वाली नेहा यूपी के अम्बेडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई है। वही दूसरी तरफ शादी होते ही सोशल मीडिया से फेमस होने वाली नेहा अब ‘यूपी में का बा’ गाने को लेकर खूब ट्रोल भी हो रही है।

बिहार की नेहा बनी यूपी की बहू:

बता दें कि बिहार की नेहा सिंह राठौर अब यूपी के अंबेडकरनगर हिमांशु सिंह की दुल्हनिया बन चुकी है। हिमांशु सिंह अंबेडकरनगर के महरुआ के हीड़ी पकड़िया के रहने वाले हैं और वे आजकल पेंट का कारोबार कर हैं। वहीं हिमांशु की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो हिमांशु ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अकबरपुर से की है। उसके बाद वह प्रयागराज चले गए जहां से उन्‍होंने स्‍नातक किया। इसके बाद प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।

वहीं पिछले चार साल से वह दिल्ली में एक कोचिंग संस्‍थान से जुड़े है। इसके साथ ही लेखन का काम भी करते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि नेहा और हिमांशु बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। इसके अलावा पढ़ाई के साथ साथ नेहा भोजपुरी के गाने गाया करती थीं। लेकिन पहली बार वह चर्चा में तब आईं जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्‍होंने ‘बिहार में का बा’ गाना गाया।

neha_1

सादगी से हुई नेहा सिंह की शादी:

वहीं 21 जून को लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में नेहा सिंह राठौर और हिमांशु सिंह की शादी सादगी से हुई। दरअसल, शादी में ज्‍यादा भीड़-भाड़ न हो इसके लिए दोनों परिवारों की ओर से कुछ खास मेहमानों को ही बुलाया गया था।

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)