पति के हाथ से चली गोली से हुई थी पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बहराइच–कैसरगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा कैसरगंज पुलिस ने 72 घंटे के अंदर कर दिया। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति ही निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहे को को भी तालाब से ढूंढवा कर बरामद किया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी अंजनी (28 ) पत्नी दीनबंधु की बीते 24 फरवरी को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला का पति डायल 112 पर सूचना दिया था कि

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 27, 2020

बहराइच–कैसरगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा कैसरगंज पुलिस ने 72 घंटे के अंदर कर दिया। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति ही निकला।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहे को को भी तालाब से ढूंढवा कर बरामद किया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी अंजनी (28 ) पत्नी दीनबंधु की बीते 24 फरवरी को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला का पति डायल 112 पर सूचना दिया था कि मेरी पत्नी की अज्ञात हमलावरों द्वारा मेरी पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद एसपी विपिन मिश्रा ने कैसरगंज सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव व थानाध्यक्ष संजय सिंह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासा करने का निर्देश दिया था।

गुरूवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि जब घटना के बारें में मृतका के पति से से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ शुरू किया तो वह अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरी पत्नी अंजनी मेरे टीनसेड वाले घर मे बेड पर लेटी हई थी। मच्छरदानी हटाकर बैठ गया तो देखा कि तकिए के पास एक तमंचा रखा था। जो उसके पिता कही से लेकर आए थे। तमंचा उठाते ही अचानक फायर हो गया और गोली पत्नी के चेहरे पर लग गई और पत्नी की मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने तमंचे को गांव के एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने गोताखोर की मदद से तमंचे को ढूढंवा कर बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)