‘नागिन 3’ से मौनी रॉय की छुट्टी, नए चेहरे की तलाश में एकता

मनोरंजन डेस्क — टीवी का पॉपुलर शो नागिन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबरों की माने तो प्रोड्यूसर एकता कपूर ने मौनी रॉय को बाहर का रास्ता दिखाते हुए नागिन-3 से छुट्टी कर दी हैं। वहीं एकता कपूर अब नागिन के तीसरे सीजन के लिए नए चेहरे की तलाश में जुटी हुई है।   बता दें कि नागिन के तीसरे सीजन की तैयारी चल रही है। पिछले दो सीजन से नागिन बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय को अब लोग इसके अगले शो में नहीं देख पाएंगे।एक खबर के अनुसार एकता कपूर ने

Written By :

admin

Updated

November 8, 2017

मनोरंजन डेस्क — टीवी का पॉपुलर शो नागिन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबरों की माने तो प्रोड्यूसर एकता कपूर ने मौनी रॉय को बाहर का रास्ता दिखाते हुए नागिन-3 से छुट्टी कर दी हैं। वहीं एकता कपूर अब नागिन के तीसरे सीजन के लिए नए चेहरे की तलाश में जुटी हुई है।

 

बता दें कि नागिन के तीसरे सीजन की तैयारी चल रही है। पिछले दो सीजन से नागिन बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय को अब लोग इसके अगले शो में नहीं देख पाएंगे।एक खबर के अनुसार एकता कपूर ने शो के लिए नए चेहरे की तलाश कर दी है।  हालांकि वह नागिन के तीसरे में भी मौनी को साइन करना चाहती थीं। मगर फिल्मों में बिजी होने के चलते मौनी ने इसके लिए ना कह दी है।

वहीं बालाजी टेलिफिल्मस ने शो के लिए ऑडिशन शुरु कर दिया है। कुछ नए चेहरों को इसके लिए चुन लिया गया है। मगर अभी तक नागिन के रोल के लिए किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है। ऐसे में ये देखना होगा कि कौन नागिन के रोल के लिए सिलेक्ट होता है।

फिलहाल मौनी रॉय अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ की शूटिंग में बिजी होने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।