शपथ से पहले सांसद नुसरत जहां ने लिए सात फेरे

मनोरंजन डेस्क — बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (28) शादी के बंधन में बंध गईं हैं। उन्होंने बुधवार को तुर्की के बोडरम शहर में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ हिन्दू-रीति रिवाज में सात फेरे लिए।हालांकि शादी की वजह से वे सांसद पद की शपथ भी नहीं ले सकीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी का फोटो शेयर करते हुए इस बारे में सबको बताया। इस विवाह समारोह में दोनों पक्षों के बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।  बता दें कि ये शादी तुर्की के

Written By :

admin

Updated

June 20, 2019

मनोरंजन डेस्क — बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (28) शादी के बंधन में बंध गईं हैं।

उन्होंने बुधवार को तुर्की के बोडरम शहर में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ हिन्दू-रीति रिवाज में सात फेरे लिए।हालांकि शादी की वजह से वे सांसद पद की शपथ भी नहीं ले सकीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी का फोटो शेयर करते हुए इस बारे में सबको बताया। इस विवाह समारोह में दोनों पक्षों के बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। 

बता दें कि ये शादी तुर्की के बोडरम शहर में हुई, जो कि मुगला राज्य में आता है। शादी के लिए मेहमान कुछ दिन पहले ही इस तटीय शहर में पहुंच गए थे। नुसरत के परिजन, उनकी बहन के साथ अन्य करीबी रिश्तेदार 16 जून को वहां पहुंचे थे। 29 साल की नुसरत ने गुरुवार सुबह अपनी शादी का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बारे में बताया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘निखिल जैन के साथ शादी के बाद हमेशा खुश रहने की ओर…

बताया जा रहा है कि शादी के बाद भारत लौटने के बाद इस कपल ने 4 जुलाई को कोलकाता में बड़ी रिसेप्शन पार्टी रखी है। जिसमें राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियां नजर आएंगी।

बसीरहाट से जीता था चुनाव

बता दें कि नुसरत जहां बंगाली फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की बसीरहाट सीट से पहली बार चुनाव लड़ी और 3.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीता।वहीं चुनाव जीतने के बाद जब ये दोनों पहली बार संसद पहुंची थीं तो अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं।

Related image