मोमबत्ती से लगी आग में जिंदा जली मासूम, माता पिता भी झुलसे

बहराइच–मोहल्ला सरस्वती नगर में सोमवार देर रात मोमबत्ती से आग लग गई। जिससे एक वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। जबकि मृतक के माता-पिता व चाचा झुलसकर घायल हो गए। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात अंतर्गत शहर के मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी रविमोहन श्रीवास्तव रात को मोमबत्ती जलाकर परिवार के लोगों के साथ सो गए। मोमबत्ती कूलर पर रखा हुआ था। रात एक बजे के आसपास मोमबत्ती जलने के बाद कूलर को आगोश में ले लिया। जिससे आग लग

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 18, 2020

बहराइच–मोहल्ला सरस्वती नगर में सोमवार देर रात मोमबत्ती से आग लग गई। जिससे एक वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। जबकि मृतक के माता-पिता व चाचा झुलसकर घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात अंतर्गत शहर के मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी रविमोहन श्रीवास्तव रात को मोमबत्ती जलाकर परिवार के लोगों के साथ सो गए। मोमबत्ती कूलर पर रखा हुआ था। रात एक बजे के आसपास मोमबत्ती जलने के बाद कूलर को आगोश में ले लिया। जिससे आग लग गई। आग लगने व दम घुटने से रविमोहन की एक वर्षीय पुत्री अन्वी की मौत हो गई। बच्ची को बचाने के चक्कर में रविमोहन (32) व मां रमा श्रीवास्तव (30) झुलस गए। शोर सुनकर दौड़े आग बुझाने पहुंचे मृतक मासूम का चाचा भी झुलस गया।

आसपास के लोग दौड़े। सभी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहल्ले वासियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज पहुंचाकर भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)