मॉडल से सांसद बनी नुसरत जहाँ प्यार में हुई गिरफ्तार…

मनोरंजन डेस्क — मॉडल से सांसद बनी नुसरत जहां प्यार में गिरफ्तार हो चुकी है।खबर आ रही है कि वह जल्दी शादी भी करने वाली है।यानी संसद भवन जाने से पहले वह दुल्हनिया बनने जा रही है। दरअसल मोदी लहर के बीच अभिनेत्री नुसरत ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ा और जीत गईं। अब नुसरत को लेकर नई खबर आ रही है कि वे जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  जी हां, सांसद बनने के बाद अब नुसरत जहां जल्द दुल्हनिया बनेंगी। अभिनेता ने नेता बनी नुसरत ने

Written By :

admin

Updated

June 4, 2019

मनोरंजन डेस्क — मॉडल से सांसद बनी नुसरत जहां प्यार में गिरफ्तार हो चुकी है।खबर आ रही है कि वह जल्दी शादी भी करने वाली है।यानी संसद भवन जाने से पहले वह दुल्हनिया बनने जा रही है।

दरअसल मोदी लहर के बीच अभिनेत्री नुसरत ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ा और जीत गईं। अब नुसरत को लेकर नई खबर आ रही है कि वे जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 

जी हां, सांसद बनने के बाद अब नुसरत जहां जल्द दुल्हनिया बनेंगी। अभिनेता ने नेता बनी नुसरत ने अपनी शादी को लेकर खुद जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कोलकाता के बेस्ड बिज़नसमैन निखिल जैन के प्यार में गिरफ्तार हुई नुसरत बहुत जल्द शादी रचाने जा रही हैं। यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसका आयोजन इस्तांबुल में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कोलकाता में नुसरत के घर पर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बता दें कि वर्ष 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट फेयर-वन मिस कोलकाता जीता था। इसी के बाद उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग के साथ एक्टिंग में भी नुसरत हाथ आजमाना चाहती थी। नुसरत जहां ने वर्ष 2011 प्रदर्शित राज चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी बंग्ला फिल्म शोत्रु से डेब्यू किया।इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी।इसके बाद कई फिल्मों में काम किया।

इसके अलावा नुसरत सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13 लाख प्रशंसक हैं। ऐसी संभावना जतायी गयी है कि नुसरत जल्द ही कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी कर सकती हैं।