महापौर ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

लखनऊ–महापौर जी द्वारा कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 43867 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया। यह भी पढ़ें-मनोरंजन जगत के लिए तीसरा बड़ा झटका, क्राइम पेट्रोल’ के फेमस एक्टर का निधन आज मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी द्वारा खुर्शेदबाग स्थित अक्षय पात्र की संस्था द्वारा संचालित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया गया। मा. महापौर जी द्वारा बनाये जा रहे भोजन की स्वच्छता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गयी। निरीक्षण में संस्था के कार्य एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 12, 2020

लखनऊ–महापौर जी द्वारा कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 43867 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें-मनोरंजन जगत के लिए तीसरा बड़ा झटका, क्राइम पेट्रोल’ के फेमस एक्टर का निधन

आज मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी द्वारा खुर्शेदबाग स्थित अक्षय पात्र की संस्था द्वारा संचालित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया गया। मा. महापौर जी द्वारा बनाये जा रहे भोजन की स्वच्छता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गयी। निरीक्षण में संस्था के कार्य एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी।

नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 10 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 43867 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।

यह भी पढ़ें-आज से शुरू होने जा रही 15 ट्रेनों में से पांच यूपी के इन स्टेशनों से गुजरेंगी…

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें। आज निम्नलिखित द्वारा कम्युनिटी किचेन में सहयोग किया गया:-

1- श्री महावीर जी मेला पौशाला समिति (महामंत्री श्री शशिकुमार मिश्र) – रु. 32501
2- नगर निगम आर.आर. कर्मचारी संघ (अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र तिवारी), – रु. 5001
3- श्री शैलेन्द्र सिंह चैहान, पैनल अधिवक्ता, निवासी डी-40 महानगर विस्तार लखनऊ – रु. 11000
4- श्री निखिलेश खरे, लिपिक, नगर निगम लखनऊ – रु. 11000