महाराजगंजःHDFC बैंक में दिनदहाड़े लाखों की लूट

चार बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया. 3 बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जबकि एक ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था. चारों बैंक के अंदर पहुंचकर पहले तो लोगों को धमकाया और उसके बाद लाखों रुपए नगद लेकर फरार हो गए.

Written By :

SK Sharma

Updated

October 17, 2019

महाराजगंज — यूपी के महाराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक से चार नकाबपोश बदमाशों दिनदहाड़े हथियारों के दम पर 13 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया.घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं. वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात को पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया. 3 बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जबकि एक ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था. चारों बैंक के अंदर पहुंचकर पहले तो लोगों को धमकाया और उसके बाद लाखों रुपए नगद लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
वहीं इस मामले में एसपी का कहना है कि पूर्व में हुई कुछ घटनाओं की तरह ही यह भी घटना हुई है. कैशियर ने 13 लाख रुपये लूट की बात कहीं है. छानबीन चल रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और रुपयों की रिकवरी भी की जाएगी.