लखनऊः रीयल एस्टेट कर्मचारी की गैंगरेप के बाद हत्या

लखनऊ –राजधानी लखनऊ के पारा स्थित रीयल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक कर्मचारी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। फिर उसका शव रायबरेली के हरचंदपुर इलाके में नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को आलमबाग निवासी दरोगा पुत्र अजय यादव व अवधेश यादव, सरोजनीनगर के गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। वह तीन अगस्त से लापता थी। युवती के भाई पारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पारा थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवती काकोरी के मौदा निवासी संजय यादव

Written By :

admin

Updated

August 12, 2019

लखनऊ –राजधानी लखनऊ के पारा स्थित रीयल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक कर्मचारी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई।

फिर उसका शव रायबरेली के हरचंदपुर इलाके में नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को आलमबाग निवासी दरोगा पुत्र अजय यादव व अवधेश यादव, सरोजनीनगर के गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।

वह तीन अगस्त से लापता थी। युवती के भाई पारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पारा थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवती काकोरी के मौदा निवासी संजय यादव की कंपनी अमित इन्फ्रा हाईट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थी।

उसका कंपनी के मालिक संजय से कमीशन के 25 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। वह दूसरी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही थी, तभी आरोपी उसे बरगलाकर ले गए और हत्या करके शव नदी में फेंक दिया। युवती से दुराचार हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी।