लखनऊः उपद्रवियों का मीडिया पर हमला, फूंकी कई OV वैन,लाठी चार्ज

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में गुरुवार को नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के खिलाफ शहर के कई इलाको में में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मीडिया को निशाना बनाना शुरु कर दिया है।वहीं लखनऊ के परिवर्तन चौक में प्रदर्शनकारियों ने कई न्यूज चैनलो की OV वैनो में आग लगा दी है।उपद्रवियों ने आज तक, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ 18 की ओबी वैन पर आग लगा दी उपद्रवियों  के हमले में कुछ पत्रकार भी चौटिल हुए है। इससे पहले लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज

Written By :

SK Sharma

Updated

December 19, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में गुरुवार को नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के खिलाफ शहर के कई इलाको में में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मीडिया को निशाना बनाना शुरु कर दिया है।वहीं लखनऊ के परिवर्तन चौक में प्रदर्शनकारियों ने कई न्यूज चैनलो की OV वैनो में आग लगा दी है।उपद्रवियों ने आज तक, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ 18 की ओबी वैन पर आग लगा दी उपद्रवियों  के हमले में कुछ पत्रकार भी चौटिल हुए है।

इससे पहले लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी में खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया।

NBT

कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को हिरासत में लिया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में लिए। परिवर्तन चौक से हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। कई पत्रकारों को भी पीटा गया। डीेएम के घर के सामने हज़ारों आदमी मैट्रो स्टेशन के आगे इकट्ठे।पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा की कहानी लखनऊ में तार तार ।
सँभल में भी भारी हंगामा। बसों में आग लगायी गयी।कई वाहनों को भी फूंका।
प्रशासन ने अफ़वाहों से सावधान रहने को कहा।

नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन के चलते लखनऊ में जगह-जगह भीषण जाम लग गया है। प्रदर्शन के चलते हजरतगंज, निशातगंज पुल से लेकर परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु तक भीषण जाम लगा हुआ है। भीषण जाम के चलते हजारों लोग फंसे हुए हैं। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से डीएम आवास तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।