खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलसी, सैफई रेफर

एटा– एटा के थाना जसरथपुर के सरौठ गॉंव में सिलेंडर लीकेज के चलते खाना बनाते समय महिला गंभीर रुप से झुलस गयी। गंभीर अवस्था में महिला के परिजन उसे जसरथपुर के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गया जहॉं उसकी हालत अत्यधिक नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।  बताया जा रहा है कि चूल्हे का स्विच खुला रह गया था और गैस लगातार लीक हो रही थी। तभी रसोई में आई महिला ने खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो अचानक ही लीकेज के चलते महिला गंभीर रुप

Written By :

admin

Updated

December 27, 2018

एटा– एटा के थाना जसरथपुर के सरौठ गॉंव में सिलेंडर लीकेज के चलते खाना बनाते समय महिला गंभीर रुप से झुलस गयी। गंभीर अवस्था में महिला के परिजन उसे जसरथपुर के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गया जहॉं उसकी हालत अत्यधिक नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि चूल्हे का स्विच खुला रह गया था और गैस लगातार लीक हो रही थी। तभी रसोई में आई महिला ने खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो अचानक ही लीकेज के चलते महिला गंभीर रुप से झुलस गयी। महिला की चीख सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे किसी तरह महिला को वहॉं से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया जहॉं 100 फीसदी तक झुलस चुकी महिला की हालत बेहद नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)