अपराधियों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े घर में घुसकर 8 माह के बच्चे को किया अगवा

मुजफ्फरनगर– यूपी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद भी योगी सरकार के सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।यूपी में अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें अब कानून का कोई खौफ नहीं रहा है।  अपराधी जब चाहे तब घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने में जरा भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है, जहां अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक घर में घुसकर मासूम को अगवा कर लिया। नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले गली नम्बर 10 में एक मकान में घुसकर 8 माह के बच्चे को

Written By :

admin

Updated

June 15, 2019

मुजफ्फरनगर– यूपी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद भी योगी सरकार के सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।यूपी में अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें अब कानून का कोई खौफ नहीं रहा है। 

अपराधी जब चाहे तब घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने में जरा भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है, जहां अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक घर में घुसकर मासूम को अगवा कर लिया। नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले गली नम्बर 10 में एक मकान में घुसकर 8 माह के बच्चे को दिनदहाड़े बदमाशों ने अगवा कर लिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।