सौदे का पैसा लेने पहुंचे सर्राफा व्यापारियों को किया किडनैप, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

बुलंदशहर– बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद  पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस हरियाणा के सोहना गुड़गांव से अपरहण हुए दो ज्वेलर्स को अपरहनकर्ताओं के चुंगल से शकुशल छुड़ा लिया। पुलिस को ग्रेटर नोएडा के दादरी टोल से सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ बदमाश किसी का अपरहण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए एनएच 91 की घेराबंदी की। बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों सहित सिकन्द्राबाद कोतवाली प्रभारी और कई थाने की फोर्स कार का पीछा करने लगे। खुद को पुलिस के बीच घिरता देख बदमाश कार को हाइवे पर खड़ा

Written By :

admin

Updated

June 12, 2018

बुलंदशहर– बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद  पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस हरियाणा के सोहना गुड़गांव से अपरहण हुए दो ज्वेलर्स को अपरहनकर्ताओं के चुंगल से शकुशल छुड़ा लिया। पुलिस को ग्रेटर नोएडा के दादरी टोल से सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ बदमाश किसी का अपरहण करके ले जा रहे हैं।

पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए एनएच 91 की घेराबंदी की। बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों सहित सिकन्द्राबाद कोतवाली प्रभारी और कई थाने की फोर्स कार का पीछा करने लगे। खुद को पुलिस के बीच घिरता देख बदमाश कार को हाइवे पर खड़ा छोड़ जंगल की ओर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सर्राफा व्यापारियों को सही सलामत बचा लिया।

पीड़ित ज्वेलर की माने तो उसका हरियाणा के ही किसी सर्राफा से बड़ा लेन देन था और आज उसका पैसा देने का वादा था। जब पीड़ित अपने साथी के साथ पैसा लेने पहुंचे तो उसके यहां पहले से मौजूद 4 लोगों ने पहले उन दोनों की पिटाई की और फिर कार में डाल लिया। आरोपियों ने दोनों व्यापारियों का अपरहण करने के बाद हथियार के बल पर उनके शोरूम से सोने के आभूषण भी मंगाए थे। अपहरण करने वाले दोनों सर्राफा व्यापारियों को घंटो तक हरियाणा में घुमाने के बाद बुलंदशहर की तरफ ले आए।