वसूली के 50 हजार रुपये लेकर फंसे दरोगा साहब…

यूपी पुलिस अपने कारनामों के लेकर हमेशा चर्चा में रहती है.ताजा मामला कानपुर जिले से मामले आया है. यहां एक दरोगा (sub-inspector) वसूली में पकड़ा गया. आरोप है कि घूसखोर दरोगा एक महिला को धमकाकर अपने साथी के

Written By :

SK Sharma

Updated

June 20, 2020

यूपी पुलिस अपने कारनामों के लेकर हमेशा चर्चा में रहती है.ताजा मामला कानपुर जिले से मामले आया है. यहां एक दरोगा (sub-inspector) वसूली में पकड़ा गया. आरोप है कि घूसखोर दरोगा एक महिला को धमकाकर अपने साथी के एकाउंट में 50 हजार रुपए डलवा लिए.

ये भी पढ़ें..सरकारी दफ्तर में छलका रहे थे जाम, देख अधिकारियों के उड़े होश..

महिला ने गूगल-पे (Google Pay) से पैसा ट्रांसफर किया, लेकिन इसके बाद सीधे आईजी से शिकायत कर दी.वहीं आईजी ने जांच के बाद दरोगा (sub-inspector) के खिलाफ उसी के थाने में FIR दर्ज करवाई.

दरअसल मामला कानपुर के के बर्रा थाने का है. यहां जनता नगर चौकी पर उपनिरीक्षक संदीप वर्मा तैनात थे. यहां पर एक महिला को कार्रवाई का खौफ दिखाकर दरोगा साहब ने उससे 50 हजार की मांग की. जब महिला ने नकद रुपए न होने का हवाला दिया तो दरोगा ने अपने एक साथी के खाते में 50 हजार रुपए गूगल पे से ट्रांसफर करा लिया.

जिस थाने तैनात उसी दर्ज हुई FIR

मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने जनसुनवाई में पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल से की. आईजी ने मामले की जांच करवाई तो मामला सही पाया गया.बता दें कि दरोगा (sub-inspector) अपने साथी सनी जनरेटर व एक अन्य के साथ मिलकर महिला से अवैध वसूली की थी. इसके बाद आईजी ने दरोगा को निलम्बित करने और विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया. उन्‍होंने शिकायतकर्ता महिला की रकम भी वापस कराई.

पुलिसकर्मियों की गलत कार्यशैली बर्दाश्त नहीं- आईजी

यही नहीं वह जिस थाने में तैनात था, उसी में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. आईजी मोहित अग्रवाल कहा कि दरोगा संदीप पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. किसी भी हाल पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह की कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें..पत्रकार की जघन्य हत्या से दहला उत्तर प्रदेश, पुलिस की ये हरकत आई सामने