बॉलीवुड की मशूहर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor ) कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाईं गई हैं. उन्हें लखनऊ के KGMU में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले वह लंदन से लौटी थीं. कनिका कपूर (Kanika Kapoor ) ने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं. इस दौरान उन्होंने यहां डिनर पार्टी भी दी. अब कनिका के परिजनों की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें..पीएम के ‘जनता कर्फ्यू’ के बाद कार्तिक आर्यन का यह वीडियो आपको झकझोर देगा
वॉलीवुड की एक मशहूर गायिका की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. कुछ ही दिनों पहले वे लंदन से लौटी थीं. उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं. वहाँ उन्होंने डिनर पार्टी भी दी @ABPNews
— पंकज झा (@pankajjha_) March 20, 2020
बता दें कि कनिका कपूर बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है. उन्होंने बेबी डॉल मैं सोने जैसे मशहूर गाने को अपनी आवाज़ दी है. इसके अलावा सिंगर ने कुछ सिंगिंग रियलिटी शो को भी जज किया है. एक न्यूज चैनल के पत्रकार द्वारा किए गए ट्वीट के बाद यह खबर तेजी से फैली। हालांकि कनिका कपूर की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
![]()
बता दें भारत सरकार की कोशिश के बीच भी कोरोना वायरस का दायरा फैलता जा रहा है. इसकी रोकथाम को लेकर देश में हर तरह से एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा लगातार देखा जा रहा है. अबतक देश में कुल 209 मामले सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें..अब लखनऊ के इस इलाके में मिले कोरोना के चार नए मरीज

