जीजा जी को नहीं मिली ‘आइसक्रीम’ तो दुल्हन ने शादी से ही कर दिया इंकार

अलीगढ़ — उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है.यहां पर एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसके जीजा को खाने में आइसक्रीम नहीं मिली. वहीं दुल्हन के अचानक शादी से इनकार करने पर शादी के रंग में भंग पड़ गया. दरअसल मामल थाना सासनी गेट के वार्ष्णेय मैरिज होम का है.बताया जा रहा है शादी समारोह में जयमाला होने के बाद दोनों पक्षों के लोग खुशी से खाना खा रहे थे.इसी दौरान दुल्हन के जीजा का आइसक्रीम खाने को लेकर लड़का पक्ष से कहासुनी हो गई.बात इतनी बिगड़ गई कि

Written By :

admin

Updated

June 22, 2019

अलीगढ़ — उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है.यहां पर एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसके जीजा को खाने में आइसक्रीम नहीं मिली. वहीं दुल्हन के अचानक शादी से इनकार करने पर शादी के रंग में भंग पड़ गया.

दरअसल मामल थाना सासनी गेट के वार्ष्णेय मैरिज होम का है.बताया जा रहा है शादी समारोह में जयमाला होने के बाद दोनों पक्षों के लोग खुशी से खाना खा रहे थे.इसी दौरान दुल्हन के जीजा का आइसक्रीम खाने को लेकर लड़का पक्ष से कहासुनी हो गई.बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. बस इसी बात से नाराज दुल्हन ने मंडप में शादी से इनकार कर दिया.

हालांकि दूल्हे राजा ने दुल्हन को मनाने की लाख कोशिशें की लेकिन रूठी दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही.इस दौरान मामला थाने तक पहुंच गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों का जमावड़ा थाने पर ही लग गया.यह भी दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान झड़प हो गई. 

एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने बताया कि दुल्हन मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जबकि लड़का थाना सासनी गेट इलाके के महेंद्र नगर का रहने वाला है.उन्होंने बताया कि शादी के दौरान लड़का पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई, जिसके बाद दोनों पक्षो में विवाद हो गया. मामले में लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.