फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर जाट समुदाय में बढ़ा आक्रोश, रुकवाया शो…

बिजनौर–बॉलीवुड फिल्म पानीपत विरोध में जाट समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जाट समाज द्वारा जगह जगह फ़िल्म का विरोध करते हुए फ़िल्म निर्माता व निर्देशक के पुतले फूंके जा रहे है। इसी कड़ी में आज बिजनौर में जाट समाज के लोगो ने एसआरएस सिनेमा पहुँच कर फ़िल्म का बेनर फाड़ते हुए फ़िल्म का शो रुकवा दिया।इसके बाद सभी लोगो ने मॉल पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ़िल्म में महाराज सूरजमल जी के किरदार को गलत ढंग से पेश किया गया है। उनका कहना था कि इतिहास के साथ कभी भी

Written By :

SK Sharma

Updated

December 11, 2019

बिजनौर–बॉलीवुड फिल्म पानीपत विरोध में जाट समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जाट समाज द्वारा जगह जगह फ़िल्म का विरोध करते हुए फ़िल्म निर्माता व निर्देशक के पुतले फूंके जा रहे है। इसी कड़ी में आज बिजनौर में जाट समाज के लोगो ने एसआरएस सिनेमा पहुँच कर फ़िल्म का बेनर फाड़ते हुए फ़िल्म का शो रुकवा दिया।इसके बाद सभी लोगो ने मॉल पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि फ़िल्म में महाराज सूरजमल जी के किरदार को गलत ढंग से पेश किया गया है। उनका कहना था कि इतिहास के साथ कभी भी छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।