बंदरों का दोस्त है यह डेढ़ साल का बच्चा,उन्हीं के साथ खेलता और खाता है…

न्यूज डेस्क — कर्नाटक के हुबली के रहने वाला बच्चा बंदरों का दोस्त है। यह बच्चा पूरे दिन उनके साथ रहता है और उन्हीं के साथ खेलता है और खाता है। मजे की बात है कि बंदरों को भी इससे उतना ही लगाव है और कोई भी इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करता। वही बच्चे के परिवार वालों की मानें तो यह बच्चा रोज सुबह 6 बजे बंदरों के साथ उठ जाता है और पूरे दिन उन्हीं के साथ रहता है। यहां तक की उन्हीं के साथ खाता है। इतनी कम उम्र में यह बच्चा बंदरों के साथ खेलता

Written By :

admin

Updated

November 30, 2017

न्यूज डेस्क — कर्नाटक के हुबली के रहने वाला बच्चा बंदरों का दोस्त है। यह बच्चा पूरे दिन उनके साथ रहता है और उन्हीं के साथ खेलता है और खाता है। मजे की बात है कि बंदरों को भी इससे उतना ही लगाव है और कोई भी इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करता।

वही बच्चे के परिवार वालों की मानें तो यह बच्चा रोज सुबह 6 बजे बंदरों के साथ उठ जाता है और पूरे दिन उन्हीं के साथ रहता है। यहां तक की उन्हीं के साथ खाता है। इतनी कम उम्र में यह बच्चा बंदरों के साथ खेलता है और पूरे दिन अपने दोस्तों और परिवार के बजाय इसे इनके साथ रहना अच्छा लगता है।

बंदर भी इस बच्चे के साथ अच्छे से खेलते हैं और कभी भी इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करते। पहले तो उसकी मां को इसमें डर लगा. लेकिन फिर उन्हें लगने लगा कि बच्चे को इसमें मजा आ रहा है.अब जब भी उनका बच्चा बंदरों के साथ खेलता है, वह निश्चिंत होकर अपने दूसरे कामों में लगी रहती हैं.