IPL 2022: जानिए क्यों केन विलियमसन आईपीएल छोड़ न्यूजीलैंड हुए रवाना?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जीत मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने एक बड़ा फैसला लिया है। केन विलियमसन IPL 2022 छोड़ कर न्यूजीलैंड रवाना हो गए है। दरअसल, न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन की पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली है। जिसकी वजह से उन्हें अपने घर न्यूजीलैंड रवाना होना पड़ा।      SRH के कप्तान ने बीच में छोड़ा IPL :  बता दें कि SRH के फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। SRH फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘हमारे कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गए हैं ताकि वे अपने परिवार में नए मेहमान के आने का

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

May 18, 2022

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जीत मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने एक बड़ा फैसला लिया है। केन विलियमसन IPL 2022 छोड़ कर न्यूजीलैंड रवाना हो गए है। दरअसल, न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन की पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली है। जिसकी वजह से उन्हें अपने घर न्यूजीलैंड रवाना होना पड़ा।     

SRH के कप्तान ने बीच में छोड़ा IPL : 

बता दें कि SRH के फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। SRH फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘हमारे कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गए हैं ताकि वे अपने परिवार में नए मेहमान के आने का स्वागत कर सकें। सनराइजर्स कैंप में सभी लोग केन विलियमसन और उनकी पत्नी को सुरक्षित डिलिवरी और तमाम खुशियों की शुभकामनाएं देते हैं।’  

अंतिम मुकाबले से पहले छोड़ा टीम का साथ: 

वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को अपना अंतिम मुकाबला 22 मई को  खेलना है। लेकिन सवाल ये उठता है कि विलियमसन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा। वहीं हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने भी अभी कोई फैसला नहीं लिया है। बता दें कि हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में कुल 13 मैच खेले हैं। जिसमें से छह जीते हैं और सात हारे हैं। इसी के साथ टीम अभी भी आठवें नंबर पर है और प्लेआफ की रेस में भी बनी हुई है। 

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)